अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने पर महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का किया भव्य स्वागत

उत्‍तराखण्‍ड सांस्कृतिक कार्यक्रम हरिद्वार

हरिद्वार (पंकज चौहान) – अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने पर महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के फेरूपुर भव्य स्वागत किया। वाल्मीक समाज के साथ स्थानीय ग्रामीणों ग्राम फेरुपुर में रैली निकालकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने अंबूवाला, ग्राम पथरी, टांडा भागमल आदि ग्रामों में अयोध्या से पूजित अक्षतो, चित्र और पत्रक का वितरण कर आम जनमानस को अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शनों के लिए आमंत्रित भी किया। इस कार्यक्रम से पूर्व स्वामी यतीश्वरानंद ने लालढांग के रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत में गरीब, निर्धन जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आज ताबड़तोड़ कई कार्यक्रम किए और इसी दौरान फेरुपुर ग्राम में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर और रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्याधाम रखने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य लिखकर महान काम किया है, जब तक यह सृष्टि रहेगी, तब तक महर्षि वाल्मीकि को याद रखा जाएगा। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेकर पिछड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। आज महर्षि वाल्मीकि सभी के आदर्श है। उन्होंने सभी लोगों को भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या जाने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि 500 साल के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है, इस अभूतपूर्व क्षण के सभी लोग दर्शन कर पुण्य के भागीदार बनें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सदस्य अरविंद कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, ग्राम प्रधान अमित सैनी, शुभम सैनी, कमलदीप वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, उमा वाल्मीकि, अश्वनी वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, लोकेश वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, धर्मपाल, केपी बिरला, सदस्य जयंत चौहान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *