प्रदेश अध्यक्ष बनें राजू भैया ने बढ़ाया हैदरगढ़ का गौरव: रामदेव

उत्‍तरकाशी उत्‍तराखण्‍ड नई दिल्ली हरिद्वार

हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया का  हैदरगढ़ खंड विकास मुख्यालय पर प्रधान संघ हैदरगढ़ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानों ने श्री भैया को शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधान संघ के स्वागत से अभिभूत राजू भैया ने कहा कि प्रधान संघ का यह स्नेह उन्हें जीवन पर्यंत तक याद रहेगा। हैदरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ के अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी की अध्यक्षता में हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार द्विवेदी (राजू भैया) का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने कहा कि राजू भैया का प्रदेश अध्यक्ष बनना हैदरगढ़ एवं बाराबंकी जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा वैसे भी राजू भैया अपनी चुटीली एवं बेबाक खबरों तथा सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरान्त उन पर नई जिम्मेदारी है!जिसे वह सफलता पूर्वक निर्वाहित करेंगे ऐसा हमे विश्वास है। प्रधान शिव दिनेश सिंह राजू एवं आनंद सिंह अलगू ने कहा कि राजू भैया ने शून्य से जो यात्रा शुरू की आज वे अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश के शिखर पर पत्रकारिता क्षेत्र में पहुंचे हैं। प्रधान अखिलेश मिश्र एवं राम किशोर मिश्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद राजू भैया को मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है।वे सफल हो यही हम सभी की ईश्वर से प्रार्थना है। वरिष्ठ पत्रकार काशी सिंह बगावत ने कहा कि राजू भैया ने ग्रामीण पत्रकारों का सम्मान शिखर पर पहुंचाया है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में खूब तरक्की करें। युवा प्रधान सन्तोष शुक्ला ने कहा कि प्रधानों के संघर्ष में पत्रकार के रूप में राजू भैया हमेशा साथ रहते आये हैं। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने हैदरगढ़ ही नहीं बल्कि बाराबंकी जनपद का भी मान बढ़ाया है। युवा प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि राजू भैया सम्मानित प्रधानों से बड़ा लगाव रखते हैं। प्रधान आशाराम वर्मा ने कहा कि राजू भैया ने उपरोक्त पद हासिल कर ग्रामीण पत्रकारों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। हैदरगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह तथा प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी ने अंगवस्त्र दे व माल्यापर्ण कर उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *