शिवशंकर शुक्ला और तनुज पुनिया के नेतृत्व में हुआ अजय राय का भव्य स्वागत

उत्‍तरकाशी उत्‍तराखण्‍ड हरिद्वार

रामलला के दर्शन को अयोध्या धाम जाते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और फैजाबाद जोन प्रभारी धीरज गुर्जर एवं नेता विधानमंडल दल श्रीमती अराधना मिश्रा ‘मोना’ का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में लाखों की संख्या में कांग्रेस समर्थक राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे है। यह देष में परिवर्तन की अनोखी पहल साबित होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘हम सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाएंगे और फिर अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे। हम अयोध्या जाएंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे।’ उन्होंने कहा ‘प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को जो समारोह आयोजित किया गया है वह पीएम मोदी का निजी समारोह है।’ वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता विधान मंडल दल के साथ अयोध्या धाम जाने वालो में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनुज पुनिया, प्रदेश सचिव आदर्श पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिंकदर अब्बास रिजवी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, शिव बहादुर वर्मा, शिव शंकर शुक्ला, दानिश आजम वारसी, दिलशाद वारसी, अजय रावत, रंजीत रावत, अखिलेश वर्मा, मुन्ने मियां, अफजाल घोसी, देवेन्द्र प्रताप मोनू, मुईनुद्दीन अंसारी, मुन्ने मियां, आनन्द शुक्ला, सईद अहमद, डाॅ तेज कुमार, रमेष वर्मा, पवन यादव, रिंकू विष्वकर्मा, दीनानाथ अवस्थी, डाॅ. रामप्रसाद गुप्ता, मुलायम यादव, छोटे बाबा गोस्वामी, विष्णु कुमार तिवारी, उमाकान्त शुक्ला, रामविलास वर्मा, महेन्द्र सिंह, चित्रा वर्मा, भस्मा मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, डाॅ देशराज पाण्डेय, धर्मराज, धर्मेन्द्र गौतम, सदानंद तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, मुकेष यादव, इंद्रपाल यादव, राजकुमार यादव, रोहित पाल सहित सैकडो की संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *