श्रीराम के भजन से गूंजा गांधी भवन, समरसता भोज में खिलाई खिचड़ी

उत्‍तरकाशी अयोध्या उत्‍तराखण्‍ड हरिद्वार

नगर के गांधी भवन में भाजपा नेता डाॅ सुनील रावत ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें सामाजिक समरसता की झलकी दिखाई पड़ी। सोमवार को आयोजित खिचड़ी भोज में श्रीराम के भजनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व चिकित्सा सेवा से जुड़े अधिकारी, वरिष्ठ डाॅक्टर के अलावा आमजन ने कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए खिचड़ी भोज का आनंद लिया। इस मौके पर खिचड़ी भोज में सम्मिलित हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव ने कहा कि सनातन धर्म के सभी त्योहार का मूल आधार सामाजिक एकता का विकास है। जिसकी झलक आज गांधी भवन में दिखाई दी। सहभोज से सामाजिक सद्भावना का विकास होता है। सनातन धर्म की रक्षा से ही समाज को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम आयोजक एवं भाजपा नेता डाॅ. सुनील कुमार रावत ने कहा कि पर्व लोगों को आपसी मेल-जोल व सद्भाव को बढ़ावा देने में अहम साबित होते है। एक साथ खान पान देष की संस्कृति को बोध कराती है। उन्होंने लोगों से इसी तरह मिल-जुलकर सभी पर्वों को मनाने व आपसी एकता सद्भाव को बनाएं रखने का आह्वान किया। इस मौके पर मंगला हास्पिटल के संचालक डाॅ आर.एस गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द्र कमुार मौर्या, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, गांधीवादी राजनाथ शर्मा, समाजसेवी विनय कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, सीएमएस डाॅ बृजेष कुमार, सीएमएस डाॅ प्रदीप कुमार, प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिषन के जिलाध्यक्ष डाॅ रोहित अग्रवाल, टीचर्स एसोसिएषन के अध्यक्ष यूटा के अरूणेन्द्र कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा, आशुतोष अवस्थी, धर्मेन्द्र वर्मा, चन्द्रा हास्पिटल से डाॅ. प्रवीण कुमार, विपिन रावत एवं आस पास के कई गांव के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *