राष्ट्र अपमान का परिमार्जन है अयोध्या का श्रीराम मंदिर : चम्पत राय

उत्‍तराखण्‍ड देहरादून राष्ट्रीय हरिद्वार

अयोध्या (विशेष संवाददाता)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने ‘अयोध्या उत्सव’ के एक सत्र में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण विदेशी आक्रांताओं के हमले का परिमार्जन है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के आनंद की तुलना मैं 15 अगस्त 1947 को मिलने वाले आनंद के क्षण से कर पा रहा हूं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय तीन दिवसीय ‘अयोध्या उत्सव’ के दूसरे दिन रविवार को हिन्दुस्थान समाचार समूह की पत्रिका नवोत्थान के विशेषांक का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के तत्वावधान में श्री मणिराम दास छावनी स्थित श्रीराम सत्संग भवन में ‘अयोध्या उत्सव’ का आयोजन किया गया है।

चम्पत राय ने वर्ष 1962 की लड़ाई को याद करते हुए कहा कि भारतीय संसद लोक भावनाओं का आदर करने वाला है। चंपत राय ने कहा कि वर्ष 1962 में चीन ने हिंदुस्तान पर हमला किया और बहुत बड़ा भूखंड कब्ज़ा कर लिया। उसके कब्जे वाली भूमि को लेकर भारतीय संसद ने एक प्रस्ताव पारित किया।

हम एक-एक इंच भूमि वापस लेंगे। बावजूद इसके इसे केवल संसद का प्रस्ताव नहीं माना जा सकता है। संसद हिंदुस्तान के समाज का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि वर्ष 1962 की घटना और वर्ष 1963 के प्रस्ताव के कितने वर्ष हो गए। अभी तो एक इंच भी जमीन नहीं ली जा सकी है।

National news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *