गोपामऊ विधानसभा के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के समर्थकों ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर बावन में केक काटा और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।कस्बे में विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा के व्यवसायिक प्रतिष्ठान एस एम काम्प्लेक्स परिसर में प्रतिनिधि धर्मेश मिश्र के नन्हे मुन्हे बच्चों ने विधायक के समर्थकों के साथ केक काटा और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना की।समर्थकों ने कहा कि प्रदेश की विधानसभा में पाँचवीं बार के विधायक श्याम प्रकाश ने जनता के विकास के लिए सदैव प्रयास किया है और जनता से जुड़े मुद्दे बड़ी ही बेबाकी से उठाते हैं।जनता की रायशुमारी में विधायक की लोकप्रियता उनकी विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले की अन्य विधानसभाओं में भी है।इस दौरान सुयस मिश्रा, मानस मिश्रा,आरिफ खान नेता,शिप्रा मिश्रा, कर्णिका मिश्रा,विजय शंकर अवस्थी,राघवेंद्र सिंह,शमशाद खान,अभिषेक राठौर,सुजीत मिश्रा,सैय्यद जमीरुल हसन,राजू कनौजिया,आशुतोष कुशवाहा,अरविंद सोनी,सौरभ चौहान,रजनीश प्रजापति,रामजी गुप्ता,मुकेश गुप्ता,राहुल शर्मा,मुशीब खान,सद्दाम,ग्राम पंचायत सदस्य राकेश मिश्रा,इस्माइल,हसीब,सहित बड़ी सँख्या में समर्थक मौजूद रहे।वहीं पिहानी में ब्लॉक प्रमुख पिहानी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने धूमधाम से विधायक का जन्म दिवस मनाया।पिहानी के विकासखंड सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक के दीर्घायु होने के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली गईं और जरूरतमन्दों को कम्बल दिए गए और भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्र, नगर प्रतिनिधि विपिन मिश्र, गिरीश बाजपेई, प्रवीण द्विवेदी,सुबोध सिंह, हरिओम मिश्रा, नवनीत बाजपेई, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, प्रधान रामशरण प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर, विकासखंड अधिकारी उदयवीर दुबे ,भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, नीरज सिंह , सुबोध सिंह,रामदास कटियार सहित सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता, प्रधान, बीडीसी समेत कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोपामऊ विधानसभा से विधायक श्याम प्रकाश को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। पिहानी विकासखंड की स्वर्गीय प्रकाश चंद्र बाजपेई की सभागार में ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेई ने बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। कहां कि वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा ने कहा कि विधायक जी अन्दर समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव है, जिसे लेकर उनकी व्यापक स्तर पर प्रशंसा की जाती है।क्षेत्र के लोग उनकी कार्यशैली से अत्यंत संतुष्ट है।हम सभी उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। समर्पण और आपकी दृढ़ता देश और जनता के कल्याण के लिए काम करने को हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नवनीत वाजपेई ने कहा कि विधायक श्याम प्रकाश के परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाई को छू रही है।