स्वामी यतीश्वरानंद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, बोले पीएम ने बेघरों को दिए घर

उत्‍तराखण्‍ड सामाजिक चेतना कार्यक्रम हरिद्वार

हरिद्वार (पंकज चौहान) – पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कस्बा लक्सर में गरीब–निर्धन, जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्हें कपकपाती सर्दी में राहत दिलाने का काम किया है। कंबल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों एवं असहायों की मदद के लिए आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान करते हुए कहा कि सभी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को अपने घरों, मोहल्ले, कॉलोनी, गांवों में दीपावली सदृश उत्सव मनाने और भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र से शिक्षा संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने चाहिएं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने लक्सर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सामाजिक चेतना के कार्यक्रम करने को किया प्रेरित

लक्सर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जरूरतमंदों की सहायता के कार्य को पुण्य का काम बताया। इस समय ठंड अपने चरम पर है, ऐसे में असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों के साथ अन्य जरूरत का सामान वितरण कर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों को अपना घर देने का काम किया है, साथ ही उन्हें खाने के लिए निशुल्क राशन देेने काम भी निरंतर जारी है। अब 22 जनवरी के दिन देश के इतिहास में बड़ा काम होने जा रहा है। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के समय सभी को प्रसन्नता के दीपक जलाने के साथ अन्य भक्ति के कार्यक्रम करने चाहिए।

कंबल वितरण कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा आगे रहते हैं और जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ सरकारों की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम निरंतर कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य मनीष चौधरी, डॉ अजय गुप्ता, सहदेव प्रधान, देवेंद्र चौधरी, विकास राणा, कुलदीप, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *