मकर संक्रांति पर विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस, राम मंदिर सामाजिक समरसता का आदर्श प्रतीक : अजय कुमार

उत्‍तराखण्‍ड देहरादून विश्व हिन्दू परिषद सांस्कृतिक कार्यक्रम

देहरादून (पंकज चौहान) – मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिला महानगर दक्षिण ने सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया। सिमरन गेस्ट हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय कुमार ने कहा कि इस बार की मकर संक्रांति कुछ अलग ही है। आज पूरा देश राम में हो गया है।  इसके पीछे सदियों के संघर्ष की कहानी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इसके लिए समस्त हिन्दू समाज का योगदान है। राम मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक है। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पूर्व की सरकारों ने नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी उन्हीं लोगों ने सनातन धर्म संस्कृति को सुरक्षित करने के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज उत्तराखंड में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है। देवभूमि की रक्षा के लिए हिंदू समाज को जागृत होना होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साकेत वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह वास्तव में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने दिया है। प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करके समाज में उनका हौसला बढ़ाया है। आज देश का प्रधानमंत्री सफाईकर्मियों के पैर धोता है, इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। विश्व हिंदू परिषद सनातन समाज को साथ लेकर चल रहा है। आज जो राम मंदिर बन रहा है, उसके पीछे विश्व हिंदू परिषद का बहुत बड़ा योगदान है।

विभाग मंत्री विभाग मंत्री राजेंद्र राजपूत ने कहा कि समाज में भेदभाव को खत्म करके ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सकता हैं, इसके लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अनुज वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संगठन मंत्री अंकुर, मातृशक्ति विभाग संयोजिका प्रीति शुक्ला, ज़िला सहमंत्री विशाल, सहसंयोजक अभिषेक भार्गव , सामाजिक समरसता प्रमुख उम्मेद नेगी, सामाजिक समरसता सहसंयोजिका दीपाली, अजय भारती, मन्नु बजरंगी, अमन स्वैडिया, एसएस बिष्ट, आरके दक्ष आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *