Site icon

भारत विकास परिषद की देवभूमि शाखा का चुनाव कार्यक्रम हुआ संपन्न…

हरिद्वार (पंकज चौहान) – भारत विकास परिषद की  देवभूमि शाखा हरिद्वार का 2024-25 के लिए दायित्वधारी चुनाव कार्यक्रम एंजिल अकादमी सीनियर सेकंडरी स्कूल बहादराबाद में संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष रतनेश गौतम ने दीप प्रज्वलन के उपरांत चुनाव व शाखा के होली कार्यक्रम की जानकारी दी। देवभूमि शाखा की वरिष्ठ सदस्य एवं प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता प्रकल्प प्रमुख रश्मि चौहान कार्यक्रम संयोजिका रहीं। देवभूमि शाखा के चुनाव में अध्यक्ष श्रीमती सुधा तिवारी, शाखा सचिव शिवानी गौड़ एवं कोषाध्यक्ष किरन अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो जाने के पश्चात होली का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। होली कार्यक्रम में गीत “गुलाबी सरारा” “एक होरिया पर उड़े रे गुलाल” के साथ गढ़वाली आदि अनेक होली के गीतों पर मौजूद शाखा सदस्य झूम कर नाचे। सभी ने फूल से और गुलाल से एक दूसरे से होली खेली व होली के प्यार भरे त्योहार पर एक दूसरे को बधाई दी। देवभूमि शाखा ने कमला जोशी शाखा संरक्षिका को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य चुने जाने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रश्मि चौहान, कुसुम गांधी, कामिनी सदाना, मीनाक्षी अग्रवाल, सुनीता जोशी, ममता कंसल, आभा, मीनाक्षी शर्मा, गीता, एकता, प्रेम चावला, वर्षा श्रीवस्तव, नितिन मिश्रा, अनीता, सुनीता, कृष्णा शर्मा, रंजना शर्मा, सुशीला, कॄष्ण कुमार, मधु उपाध्याय, आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

Exit mobile version