Site icon

भारत की महामहिम राष्ट्रपति को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र दिया गया…

IMG-20240112-WA0836

नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में पुर्नस्थापित श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र सौंपा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया तथा कहा कि अयोध्या आने व दर्शन करने का शीघ्र समय तय करेंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख श्री रामलाल तथा मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री नृपेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।

Exit mobile version